एनवी रमना होंगे अगले चीफ जस्टिस, CJI बोबडे ने सरकार को भेजी सिफारिश

Justice NV Ramana

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एनवी रमना भारत के अगले चीफ जस्टिस (CJI) होंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे ने उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी है। पिछले दिनों ही सरकार ने उनसे अपने उत्तराधिकारी के तौर पर नाम भेजने को कहा था।

चीफ जस्टिस एस.ए. बोबडे 23 अप्रैल को अपने पद से रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद एनवी रमना शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीषश के तौर पर कामकाज देखेंगे।

मौजूदा चीफ जस्टिस एस.ए. बोबडे के बाद एनवी रमना उच्चतम न्यायालय के सबसे वरिष्ठ जज हैं। उनका कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक होगा।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले एन.वी रमना वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर चुने गए थे। फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति से पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में थे।

63 वर्षीय नुथालपति वेंकेट रमना ने 10 फरवरी, 1983 से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश से वकील के तौर पर शुरुआत की थी।

45 साल से ज्यादा का है न्यायिक अनुभव, संवैधानिक मामलों के जानकार

इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, आंध्र प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की थी। उन्होंने संवैधानिक, आपराधिक और इंटर-स्टेट नदी जल बंटवारे के कानूनों का खास जानकार माना जाता है।

करीब 45 साल का लंबा अनुभव रखने वाले एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसले सुनाने वाली संवैधानिक बेंच का हिस्सा रहे हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *