गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: सभी छह निगमों में भाजपा की बढ़त, सूरत में आप से टक्कर

अहमदाबाद। गुजरात के स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज मंगलवार को हो रही है। इसमें राज्य के छह महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट के 2276 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था।

शुरुआती रुझान में भाजपा ने सभी छह निगमों में बढ़त बनाई हुई है। भाजपा को पहले ही एक सीट पर जीत हासिल हो चुकी है क्योंकि अहमदाबाद की नारायणपुरा सीट पर महिला उम्मीदवार बिंद्रा सूरती के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था।

यहां पढ़ें अपडेट्स-

  1. अहमदाबाद की 62 सीट पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस आगे चल रही है। चार सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बढ़त मिली है। पार्टी पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में मैदान में उतरी है।
  2. सूरत की 25 सीट पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। 15 सीटों पर आप आगे चल रही है।
  3. वडोदरा की 11 सीट पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  4. राजकोट की 20 सीट पर भाजपा, दो पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।
  5. जामनगर की 11 सीट पर भाजपा, छह पर कांग्रेस आगे है। वहीं चार सीटों पर अन्य आगे है।
  6. भावनगर की 23 सीट पर भाजपा, छह पर कांग्रेस आगे है।

सूरत की 15 सीटों पर आप को बढ़त

सूरत नगर निगम में भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है। वार्ड नंबर एक की सभी चार सीटों पर भाजपा जबकि वार्ड नंबर दो की सभी चार सीटों पर आप आगे है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *