ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा मामले में 200 लोग हिरासत में, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

नई दिल्ली। किसान ट्रैक्टर रैली में मंगलवार को दिल्ली में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है जल्द ही उन्हें बाकायदा गिरफ्तार किया जाएगा।

लूट, डकैती और हत्या की कोशिश में एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार की हिंसा को लेकर IPC की धारा 395 (डकैती), 397 (लूट या डकैत, मारने या चोट पहुंचाने की कोशिश), 120बी (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने का वादा किया था, मगर यह वादा खोखला साबित हुआ।

दिल्ली में दिनभर चारों तरफ बवाल और झड़पें होती रहीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ऐसा उत्पात मचेगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

हकीकत यह है कि 26 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने ऐसा बवाल काटा, जिसकी गूंज काफी समय तक सुनाई देगी।

 दिल्ली पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 200 लोगों को हिरासत में लिया। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ कर 313 हो गई है। अब तक इस मामले में 22 एफआईआर दर्ज की हैं। माना जा रहा है कि अभी और एफआईआर दर्ज की जाएंगी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *