लाल किला हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम

नई दिल्ली। 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले में मुख्य आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी कहां से और कब हुई? इस बारे में दिल्ली पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है। दीप सिद्धू को आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी।

बताया जा रहा है कि पूछताछ में दीप सिद्धू लाल किला हिंसा मामले में कई अहम खुलासे कर सकता है। पूर्व में उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि अगर उसने मुंह खोला तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।

एक लाख रुपये का था नाम

पिछले सप्ताह ही दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू का सुराग देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इससे पहले रविवार को दिल्ली हिंसा में एक और आरोपित सुखदेव सिंह को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था, उस पर 50,000 रुपये का इनाम था।

कौन है दीप सिद्धू

पंजाबी फिल्मों में काम करने वाला दीप सिद्धू सामाजिक कार्यकर्ता भी है। दीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म रमता जोगी से की थी।

1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में जन्में दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की है। 17 जनवरी को सिख फॉर जस्टिस से जुड़े केस के सिलसिले में एनआइए ने सिद्धू को तलब भी किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ था।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *