The Bengal Files: मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म के खिलाफ पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी ने कई एफआईआर दर्ज भी करवाई हैं।
The Bengal Files: टीएमसी ने मूवी को लेकर कुछ आपत्तियां दर्ज कराई थीं, मगर कलकत्ता हाईकोर्ट ने एफआईआर पर स्टे लगा दिया। अब विवेक रंजन इस मूवी का ट्रेलर बुधवार को कोलकाता में लॉन्च करने जा रहे हैं। इस मौके पर वह सबसे पहले कालीघाट जाएंगे और मां का आशीर्वाद लेंगे, जिसके बाद ट्रेलर लॉन्च होगा। इसके साथ ही वह शहीद मीनार भी जाएंगे, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बंगाल के ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और 1946 के कलकत्ता किलिंग्स की दर्दनाक घटनाओं को दिखाती है। फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है; इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ आ चुकी हैं।
PRESENTING:
From the makers of The Kashmir Files & The Tashkent Files:
THE BENGAL FILES – Teaser Out Now.
If Kashmir hurt you, Bengal will haunt you
In cinemas on 05 September 2025.@abhishekofficl #PallaviJoshi #MithunChakraborty #TejNarayanAgarwal @MayankOfficl… pic.twitter.com/b8gWl6hJfM
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) June 12, 2025
इसका रोमांचक टीजर जूम में आया था और तब से ही इसके ट्रेलर का इंतजार था। इसके टीजर में ये दिखाया गया था कि कैसे बंगाल अब दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को लिखा और डायरेक्ट किया है।
5 सितंबर को होगी रिलीज
इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
इससे पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विवेक ने बताया था कि टीएमसी के कुछ सदस्यों ने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करवाई हैं।
ये भी पढ़े-
War 2 के प्रमोशन इवेंट में फैन पर भड़के Jr NTR, बोले- 1 सेकेंड नहीं लगेगा…
आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कंटेंट विवादित हैं। जवाब में फिल्म मेकर्स ने कोर्ट का रुख किया और हाई कोर्ट ने सभी एफआईआर पर फिलहाल रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी।
ये भी पढ़े-
पहली फिल्म से ही एक्ट्रेस का चला जादू, नबाबों के खानदान से रखती है ताल्लुक …