सोशल मीडिया पर खुद को भारत रत्न दिए जाने के कैंपेन पर रतन टाटा ने कही यह बात

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीते कुछ दिन से टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही है।

ट्विटर पर इस अभियान के लिए #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग भी चलाया जा रहा है। अब खुद रतन टाटा ने इस पर जवाब दिया है। उन्होंने लोगों से कैंपेन को बंद करने की मांग करते हुए कहा है कि वह एक भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

रतन टाटा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, ‘मैं सोशल मीडिया पर मुझे भारत रत्न देने की मांग करने वाले लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन मेरा विनम्र निवेदन है कि इस तरह के कैंपेन बंद कर दिए जाएं। मैं खुद को भारतीय होने और भारत के विकास और समृद्धि में योगदान देने के लिए भाग्यशाली मानता हूं।’

https://twitter.com/RNTata2000/status/1357896316047736832

बता दें कि ट्विटर पर रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की जा रही है। कई यूज़र्स यह लिख रहे हैं कि वह भारत के असली रत्न हैं। इसलिए उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए।

https://twitter.com/itsRobin_Hood/status/1357595688234676226
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *