अपनी नैचुरल खूबसूरती के चलते त्रिपुरा का बंश ग्राम है पर्यटकों में काफी लोकप्रिय

बंश ग्राम त्रिपुरा

अगरतला। विरासत और ऐतिहासिक स्थलों की थाती समेटे त्रिपुरा भारत के सभी पूर्वोत्तर राज्यों में सांस्कृतिक रूप से सबसे समृद्ध राज्य है। सैकड़ों साल पुराने मंदिर, वन्यजीव स्थल और एक संपन्न कला और शिल्प उद्योग,  त्रिपुरा का आकर्षण हैं।

त्रिपुरा पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। वैसे तो त्रिपुरा में घूमने के लिए कई हॉटस्पॉट है लेकिन आजकल एक खास स्थल की लोकप्रियता काफी बढ़ गयी है। इस खूबसूरत जगह का नाम है बंश ग्राम।

राजधानी अगरतला से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित बंश ग्राम त्रिपुरा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर भारी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा रहता है।

बंश ग्राम में आप नैचुरल खूबसूरती देख सकते है। घनें जंगल, शुद्ध हवा, झीलों से घिरे बंश ग्राम में पर्यटकों के लिए काफी अच्छी व्यवस्था है। आज से दस साल पहले बंश ग्राम में एक ऐसा हादसा हुआ था जिसके बाद इस जगह को यहां के निवासी छोड़कर भाग गये थे।

एक दशक से भी कम समय पहले बंश ग्राम इलाका अपनी उग्रवादी गतिविधियों के लिए जाना जाता था। 1999 में पंचबती हत्याकांड के बाद विशेष रूप से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (ATTF) द्वारा बंश ग्राम में 18 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग यहां से भाग गए थे।

इस इलाके में बंश ग्राम नाम का एक बहुत ही शानदार रेस्टोरेंट भी है। स्थानीय संसाधनों के उपयोग से इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने के लिए सुंदर बांस का सहारा लेकर इसको बनाया है।

प्राकृतिक चीजों से बना बंश ग्राम लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा है। बांस की झोपड़ियों से लेकर कुर्सियां, मेज, पुल, वॉचटावर यहां सब कुछ बांस से बना है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *