कानपुर: गंगा महाआरती में पधारे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, मंत्रीगण व अधिकारी

कानपुर। श्रीमद्भागवत परिवार सेवा समिति के तत्वाधान में हरिद्वार व वाराणसी (काशी) की तर्ज पर कानपुर में गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर मां गंगा की महाआरती का शुभारंभ हुआ है। आज मां गंगा की इस महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की रूप में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पधारे।

महाआरती कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी, औद्योगिक मंत्री सतीश महाना, मंत्री अजीत पाल, मंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक,  विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी,

विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विधायक प्रतिभा शुक्ला, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान स्वरूप, मधुराम, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया,

पंजाबी अकादमी के सदस्य गुरविंदर सिंह छाबड़ा, मंडलायुक्त राजशेखर, आईजी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी आलोक तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी भी शामिल हुए।

श्रीमद्भागवत परिवार सेवा समिति के प्रबंधक आचार्य शिवाकांत ने सभी सम्मानित विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।  

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *