
उप्र विधानसभा की सात सीटों पर हो रहा है उपचुनाव
लखनऊ। उप्र विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मंगलवार को सुबह मतदान शुरू हो गया। वोट सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे।
इन सीटों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 24.27 लाख मतदाता करेंगे। यह सीटें हैं अमरोहा जिले की नौगंवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर सुरक्षित, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी।
यह भी पढ़ें
बिहार चुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र में वादों की झड़ी, कर्ज व बिजली बिल करेगी माफ
बिहार चुनाव: पीएम मोदी का लालू पर हमला, बोले-पैसा हजम परियोजना खत्म
विवादित बयान को लेकर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मतदान की सतर्क निगरानी के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने 7 सामान्य प्रेक्षक और 7 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं।
उन्नाव के बांगरमऊ में मतदान के दौरान देखने को मिले कई नजारे। मेराज रसूल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। मुस्लिम महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया।
टूंडला में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआरपीएफ और पीएसी को तैनात किया गया। मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था दिखी।
सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
बुलंदशहर-19.17%
घाटमपुर-14.76%
बांगरमऊ- 22.24%
टूंडला-17%
नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के सब्दलपुर सुमाली गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सुबह नौ बजे तक गांव के बूथ पर कोई भी वोट नहीं डाला गया।
टूंडला के कई गांव के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर उनके साथ हर बात बार छल होता है।
घाटमपुर में पतारा के आदर्श मतदान केंद्र में बूथ संख्या 160 व 161 में ईवीएम खराब होने पर करीब आधे घंटे मतदान रुका रहा। बाद में मशीन को बदलकर मतदान शुरू कराया गया।
मल्हनी विधान सभा के अपने गांव बन्सफा के नकटाबीर मतदान केंद्र पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह पत्नी श्रीकला के साथ अपना वोट डालने पहुँचे। धनंजय सिंह यहाँ से निर्दल प्रत्याशी हैं।
बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार की सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई। खास तौर से मुस्लिम बाहुल्य इलाके में लोगों में जोश दिख रहा है।

इस सीट पर चारों प्रमुख सियासी दलों भाजपा, सपा,कांग्रेश और बसपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान चल रहा है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।