उप्र: मिशन शक्ति के तहत विभिन्न जनपदों में बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपदों की कोतवाली की इंचार्ज बनी छात्राएं

लखनऊ/ बिजनौर/अमेठी/ अंबेडकरनगर। बालिकाओं के अंदर छिपे नेतृत्व की प्रतिभा को निखारने और नारी सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए मिशन शक्ति के तहत बिजनौर के दयावती धरमवीरा स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा कृतिका अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक द्वारा सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए बिजनौर की कोतवाली का इंचार्ज बनाया गया।

कृतिका ने कोतवाली में कर्मचारियों के साथ बातचीत की और परिसर का दौरा किया, जिसके दौरान उन्होंने परिसर की इमारत और आधिकारिक रिकॉर्ड के उचित रखरखाव लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने उस दिन पुलिस स्टेशन आए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

बाद में, कृतिका ने पुलिस अधिकारियों के साथ कोतवाली से शक्ति चौराहा तक एक मार्च निकाला, जिसमें स्थानीय लोगों के बीच मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई।

इसके अलावा, बिजनौर पुलिस की एंटी-रोमियो स्क्वॉयड टीम द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से संपर्क किया और उन्हें 1090, 1098, 181 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

अमेठी में राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज की एक छात्रा को फुर्सतगंज थाने का प्रभारी बनाया गया।

पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पडेस्क और शिकायत पेटी के बारे में स्थानीय निवासियों के बीच जागरूक किया।

इसके अलावा, शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें शिक्षकों और छात्रों दोनों ने भाग लिया।

अंबेडकरनगर में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने BNA  इंटर कॉलेज की छात्रा मानसी तिवारी, सपना पांडेय और साक्षी पांडेय को एक घंटे के लिए थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया और जनसुनवाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

बीएनए इंटर कॉलेज के छात्रों को पुलिस विभाग के आधिकारिक कामकाज के बारे में भी अवगत कराया गया।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *