
संभल (उप्र)। प्रदेश के संभल जिले में कोहरे के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चंदौसी के धनारी कस्बे में हुआ।
हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घने कोहरे में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय रोडवेज बस और गैस से भरे कैप्सूल की टक्कर हो गई।
हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। करीब 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 17 मुरादाबाद, अलीगढ़ और संभल रेफर किए गए हैं। अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
मृतकों के शवों को बस से अभी निकाला जा रहा है। रोडवेज बस में 40 से 42 लोग सवार थे। पुलिस ने लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चला रखा है।