चौरीचौरा शताब्दी समारोह: वन्देमातरम गायन का विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी ने भी गाया

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उप्र के आम और खास लोग सैल्यूट की मुद्रा में वन्देमातरम गायन करने के साथ उसकी वीडियो अपलोड कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के अभियान का हिस्सा बने।

यह अभियान गुरुवार की दोपहर 12 बजे खत्म हुआ, जिला प्रशासन के मुताबिक तब डेढ़ लाख से अधिक लोगों इस अभियान का हिस्सा बन चुके थे। इसके पहले ‌इंग्लैंड की एक संस्था के नाम यह रिकार्ड है जिसने 20 हजार वीडियो अपलोड किए थे।

एडीएम वित्त व राजस्व राजेश सिंह के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से वीडियो की स्क्रूटनी शुरू हो गई है। इसके बाद ही सही संख्या का पता चलेगा कि मानक के मुताबिक अपलोड हुई वीडियो की असल संख्या क्या है। उसके बाद अधिकृत रूप से रिकॉर्ड की घोषणा की जाएगी।

एडीएम ने बताया कि दो दिन में पूरे प्रदेश से डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वीडियो अपलोड किया है। बुधवार की रात तक करीब डेढ़ लाख वीडियो अपलोड होने की सूचना थी।

अपलोड वीडियो की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था के सदस्य स्क्रूटनी कर रहे हैं। मानक पर सही मिलने वाले अपलोड वीडियो की वास्तविक संख्या देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

बुधवार की सुबह से गुरुवार 12 बजे तक चला अभियान

चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में शहीदों की याद में वन्देमातरम गायन का विश्व कीर्तिमान बना दुनिया भर में पहुंचाने के लिए अभियान बुधवार की सुबह 10 बजे से लेकर गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक चला।

इसके तहत वन्देमातरम के पहले छंद को गाकर वीडियो अपलोड किया जाना था। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से बुधवार की सुबह ही लिंक https://chaurichauramahotsav.in/  उपलब्ध कराया गया था। बुधवार की देर शाम तक ही करीब 1.50 लाख वीडियो अपलोड हो चुकी थी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *