पश्चिम बंगाल राष्ट्रपति शासन की ओर? गवर्नर बोले- ममता को करना होगा संविधान का पालन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ताजा हिंसा की घटनाएं क्या राज्य को राष्ट्रपति शासन की तरफ ले जा रही हैं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बयान तो कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

दरअसल विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं में इजाफा हो गया है। राज्य में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के बाद गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था।

अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संविधान का पालन करना होगा। राज्यपाल के बयान के बाद आशंकाएं उठ रही हैं कि क्या चुनाव से पहले ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा।

इसके पीछे एक वजह यह भी है कि गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मुख्य सचिव को कानून-व्यवस्था को लेकर समन भेजा है।

नड्डा के काफिले पर हमले के संदर्भ में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, ”पश्चिम बंगाल में दिन-ब-दिन कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य में भीतरी और बाहरी का खतरनाक खेल चल रहा है।”

उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का उल्लंघन करने वालों को पुलिस और प्रशासन का संरक्षण मिला हुआ है।”

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *