UP के विश्वविद्यालयों में 948 पदों पर होगी भर्ती; Yogi सरकार जल्द शुरू करेगी प्रक्रिया…

UP Job vacancy: योगी सरकार ने प्रदेश के 3 नए बने विश्वविद्यालयों में बम्पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. यह निर्णय विश्वविद्यालयों को मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

UP Job vacancy: प्रदेश के 3 नए बने विश्वविद्यालय गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (मुरादाबाद), मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय (मिर्जापुर) और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (बलरामपुर) में कुल 948 नए पदों की मंजूरी दी है.

इसमें 468 अस्थायी शिक्षणेत्तर पद और 480 आउटसोर्सिंग पद शामिल हैं. इन पदों के सृजन से विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और कार्यात्मक व्यवस्था बेहतर बनेगी. युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

योगी सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षा सशक्त होगी. वहीं दूसरी ओर युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी. हर विश्वविद्यालय में 156 अस्थायी शिक्षणेत्तर (शिक्षण के अलावा) पद भी सृजित किए गए हैं. ये पद आवश्यकतानुसार समाप्त भी किए जा सकते हैं.

इन पदों पर भर्ती : इन पदों में फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, अवर अभियंता, आशुलिपिक, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, वैयक्तिक सहायक, लेखाकार, प्रधान सहायक, चिकित्साधिकारी और स्टाफ नर्स जैसे पद शामिल हैं. इन पदों की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया से की जाएगी.

यह भी पढ़ें…

यूपी में शिक्षा क्रांति… ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार से बदल रहा भविष्य

आउटसोर्स पर होगे कर्मचारी : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हर विश्वविद्यालय में 160 पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे. ऐसे में तीनों विश्वविद्यालय में कुल 480 पदों पर भर्ती होनी है इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छकार, चौकीदार, माली, चपरासी, वाहन चालक और पुस्तकालय परिचर जैसे पद शामिल हैं. आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, श्रम विभाग और कार्मिक विभाग की ओर से जारी शासनादेशों का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा.

जारी हो सकता है नोटिफिकेशन : इन सभी पदों पर भर्ती के लिए क्या योग्यता है?, कब से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी?, आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या रहेगी है? इसे लेकर सरकार की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें…

यूपी कैबिनेट बैठक में 15 अहम फैसलों पर मुहर, ई-बसों से लेकर निर्यात नीति तक बड़े बदलाव