Nikki murder case: निक्की की मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे है। अब केस में एक नया मोड़ आया है। आरोपी विपिन के भाई ने जो खुलासा किया है वो चौंकाने वाला है।
Nikki murder case: निक्की हत्याकांड को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच निक्की के परिवार द्वारा जो वीडियो शेयर किया गया है, वो अब शक के घेरे में आ गया है. क्योंकि निक्की के परिवार वाले जो दावा कर रहे हैं, ठीक उसके उलट एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में निक्की का कथित हत्यारोपी विपिन भाटी घर के बाहर नजर आ रहा है. जबकि निक्की के परिजनों का कहना है कि विपिन और उसके परिवार वालों ने ही मिलकर निक्की को जलाया है.
विपिन के भाई ने बताई घटना की आंखों देखी
विपिन के ताऊ के लड़के देवेंद्र ने बताया, रास्ते मे निक्की पानी मांग रही थी। फोर्टिस अस्पताल जाकर डॉक्टर ने जब पूछा कैसे हुआ, तो निक्की ने कहा, रसोई में सिलेंडर फट गया था उससे आग लगी। यही बयान डॉक्टर ने रिकार्ड किया था। बाद में कंचन के परिवार ने इसकी अलग कहानी बना दी। देवेंद्र ने कहा इसका सीसीटीवी फुटेज निकालें, अस्पताल के बयान निकालें तो पता चल जाएगा। विपिन भाटी के सगे ताऊ का लड़का देवेंद्र, जो निक्की को अस्पताल लेकर गया उसने बताया, जो कहा जा रहा है वो बिल्कुल गलत है, आग निक्की ने खुद लगाई थी।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: सिरफिरे मरीज से परेशान हुई महिला डॉक्टर, एक दिन में हजारो अश्लील मैसेज और कॉल
ग्रेटर नोएडा में रहने वाली निक्की की मौत मामले में अब तक ससुराल पक्ष के 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. निक्की के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी ससुरालवालों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि आज महिला आयोग की टीम के आने की जानकारी उन्हें भी है. लेकिन कब तक टीम आएगी उन्हें भी जानकारी नहीं है. वो टीम के सामने भी अपनी मांगे रखेंगे. न्याय की मांग करेंगे. सोशल मीडिया में हर कोई छाया रहता है, वो भी करती थीं उनकी सास भी तो आती थीं सोशल मीडिया पर. मैंने अपनी बेटियों को पार्लर खुलवाया था. लेकिन वो लोग खुश नहीं थे. हालांकि बेटी सहती रही.
ये भी पढ़े-
Noida: दहेज हत्या केस में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, पति के बाद जेठ और ससुर भी अरेस्ट