Maruti Suzuki EV Plant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के हंसलपुर में सुजुकी के पहले वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को झंडी दिखाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो ईवी चलेगी, उसमें ‘मेड इन इंडिया’ लिखा होगा।
Maruti Suzuki EV Plant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर में ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया। ये मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है। ये गाड़ी पूरी तरह से भारत में ही बनी है और इसे 100 से ज्यादा देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात किया जाएगा। PM मोदी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेक इन इंडिया में नया अध्याय जुड़ा है। अब विदेशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी मेड इन इंडिया लिखा होगा।
देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद
इस बैटरी प्लांट से भारत को साफ ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ावा मिलेगा. अब 80% से ज्यादा बैटरी का निर्माण घरेलू स्तर पर होगा, जो देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा. हंसलपुर प्लांट पहले से 7.5 लाख यूनिट्स सालाना बनाने की क्षमता रखता है, और इस नए प्रोडक्शन के साथ ये और बढ़ेगा. ये प्लांट 2014 में शुरू हुआ था, जहां पहले बलेनो और फिर स्विफ्ट जैसी गाड़ियां बनीं. अब e-VITARA की शुरुआत से यहाँ नई तकनीक और नौकरियां आएंगी.
ह भी पढ़ें…
भारत-फिजी संबंधों पर हुई अहम बातचीत, पीएम मोदी बोले– साझा इतिहास हमारी ताकत
कैसी है Maruti e Vitara
नई मारुति ई-विटारा की बात करें तो इसका लुक-डिजाइन और यहां तक की साइज भी पिछले साल कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश की गई Maruti eVX जैसा ही है. हालांकि कुछ शार्प एंगल्स को कम जरूर किया गया है. इसके आगे और पीछे की तरफ ट्राई-स्लैश एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, आगे के किनारों पर चार्जिंग पोर्ट और पीछे के व्हील आर्च पर कर्व दिए गए हैं. इसके रियर डोर हैंडल को सी-पिलर तक ले जाया गया है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है।
यह भी पढ़ें…
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में जयशंकर सख्त, बोले- किसानों के हित हमारी रेड लाइन