Sheikha Mahra: दुबई की शहजादी शेखा महरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम ने रैपर फ्रेंच मॉन्टाना से सगाई कर ली है। दोनों की मुलाकात 2024 में हुई थी। जून 2025 में पेरिस फैशन वीक के दौरान उन्होंने सगाई की।
Sheikha Mahra: मोरक्कन-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना और दुबई की राजकुमारी शेखा महरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी सगाई की पुष्टि की है। यह सगाई पेरिस फैशन वीक के दौरान हुई, जहां फ्रेंच मोंटाना ने अपनी लेडी लव शेखा महरा को अंगूठी पहनाई। खबर सामने आने के बाद दुनियाभर के फैन्स हैरान रह गए, क्योंकि महरा ने कुछ महीने पहले ही अपने पहले पति से तलाक लिया था। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं शेखा महरा?
पिछले साल ही दिया था पति की तलाक
दुबई की प्रिंसेस शेखा महरा ने पिछले साल इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने पति से तलाक लेने का ऐलान किया था. उन्होंने पोस्ट में तीन बार तलाक लिखकर उनसे अलग होने का कदम उठाया था. शेख महरा के इस पोस्ट के बाद उनकी काफी चर्चा हुई थी. इसके बाद महरा ने Divorce नाम से परफ्यूम भी लॉन्च किया था। शहजादी महरा ने पहले अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक लिया था जिसके बाद उन्होंने रैपर से सगाई की।
शाही खानदान की शहजादी है महरा
शहज़ादी महरा न सिर्फ़ अपने शाही खानदान के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी शख्सियत भी बेमिसाल है। उन्होंने यूके की एक यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन्स में डिग्री हासिल की है और मोहम्मद बिन राशिद गवर्नमेंट एडमिनिस्ट्रेशन से क्वालिफिकेशन भी लिया है। दूसरी तरफ, फ्रेंच मॉन्टाना अपने गानों जैसे “अनफॉरगेटेबल” और “नो स्टाइलिस्ट” से दुनिया भर में मशहूर हैं। उनका असली नाम करीम खरबुश है।
ये भी पढ़े-
सुनीता आहूजा संग Farah Khan लेकर आईं नया टैलेंट हंट शो, मचेगा जबरदस्त धमाल
मॉन्टाना की जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं। 2007 से 2014 तक उनकी शादी नदीम खरबुश से रही, जिनसे उनका 16 साल का बेटा क्रूज खरबुश है। इसके अलावा, मॉन्टाना अपने खैराती कामों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने युगांडा और उत्तरी अफ्रीका में हेल्थकेयर और तालीम के प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग की है।