Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 60 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,221 पर और निफ्टी 29 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,608 पर था।
Stock Market Updates: बाजार की असली दिशा आज से शुरू हो रही जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक पर निर्भर करेगी, क्योंकि इसमें टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जो सीधे तौर पर शेयर बाजार की चाल को प्रभावित कर सकता है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.11% फिसलकर 24,639.50 पर दिखा, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक सतर्क मूड में हैं। सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ 80295 के लेवल पर खुला।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी
सुबह की कमजोरी के बीच अदाणी ग्रुप के शेयर हरे निशान में रहे. अदाणी पावर का शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया. इसकी बड़ी वजह यह है कि मंगलवार को कंपनी को कोयला मंत्रालय से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की धीरौली कोल माइन्स में खनन शुरू करने की मंजूरी मिली है. अदाणी पावर देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर है. कंपनी ने बताया कि इस खदान से सालाना 6.5 मिलियन टन कोयला निकाला जाएगा.
अदाणी पावर के अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर भी शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे.
ग्लोबल मार्केट का असर
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा. आज एशियाई बाजारों में गिरावट रही और अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को नीचे बंद हुए. वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली का दबाव इस वजह से रहा क्योंकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ी है और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. निवेशक अब शुक्रवार को आने वाली यूएस जॉब रिपोर्ट पर फोकस कर रहे हैं.