‘Param Sundari’ की कमाई में उछाल, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ कलेक्शन

Param Sundari Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर जितनी चर्चा फैंस के बीच पहले देखने को मिली थी, उतनी गूंज अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिख रही।

Param Sundari Box Office Day: थिएटर्स में इस वक्त दर्शकों को चार फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर ‘परम सुंदरी’ है, तो वहीं दूसरी ओर ‘कुली’, ‘वॉर 2’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ भी शामिल हैं। ये फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती दिख रही हैं। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, परम सुंदरी ने पहले दिन 7.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की, दूसरे दिन फिल्म ने लंबी छलांग लगाते हुए 9.25 करोड़ कमाए, तीसरे दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10.25 करोड़ छापे। हालांकि फर्स्ट वीकेंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट आई और सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

 

इस फिल्म में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

ये भी पढ़े-