Raod Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। आज़मगढ़ से लखनऊ जा रही एक ब्रेज़ा कार तेज़ रफ्तार में ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एयरबैग खुलने के बावजूद किसी की जान नहीं बच सकी।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा बाजार थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 60.1 पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक (नं. HR 38 AF 8233) एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहा था। पीछे से आ रही ब्रेज़ा कार (नं. UP 78 EJ 3003) अचानक तेज़ रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग उसमें फंस गए।
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अभिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और क्रेन की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी शुकुल बाजार भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें…
UP News: लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में मिला 2000kg विस्फोटक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान अर्पित विश्वकर्मा (पुत्र बसंत लाल, निवासी वर्ल्ड बैंक बर्रा, कानपुर नगर), विमल (पुत्र रामसुंदर पांडेय, निवासी सेक्टर-एफ, पराग डेयरी, लखनऊ) और विनय दुबे (पता अज्ञात) के रूप में हुई है। सभी लोग आज़मगढ़ से लखनऊ जा रहे थे।
यह भी पढ़ें…
कानपुर में दुल्हन ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, शादी के 3 दिन बाद ही किया खौफनाक कांड
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि पंचायतनामा भरने और अन्य कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात पूरी तरह से सामान्य हो चुका है।
यह भी पढ़ें…