Ajey Trailer Released: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ का ट्रेलर गुरुवार को जारी कर दिया गया। जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
Ajey Trailer Released: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की संघर्षमय जीवन गाथा अब बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है. सीएम योगी की बायोपिक (Yogi Adityanath Biopic), ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’, (Ajey The Untold Story Of A Yogi) एक विद्यार्थी से योगी और फिर एक मजबूत राजनेता बनने तक के उनके असाधारण सफर को दर्शाएगी। निर्माताओं ने अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर (Ajey The Untold Story Of A Yogi Trailer) में आध्यात्मिक साधक बनने तक के एक युवा की असाधारण यात्रा को दर्शाता है।
ट्रेलर में क्या है खास
अगर ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत में विजुअल के साथ वॉइस ओवर चलता है. जिसमें पूर्वांचल के नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या से जुड़ी खबर दिखाई जाती है. जिसके बाद गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी जाती है. इस सीन में एक जीप पर भोजपुरी फिल्मों के एक्टर दिनेश लाल यादव भी दिखाए जाते हैं, जो आगे की सीट पर बैठकर कैमरे से फोटो क्लिक करते हैं. इस सीन के अगले फ्रेम में फिल्म में योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे आनंद जोशी की एंट्री होती है.
जो दमदार डायलॉग बोलते हुए दिखाई देते हैं. उनका डायलॉग ‘हमेशा अक्ल का नहीं, कभी-कभी बल का प्रयोग भी करना पड़ता है’, दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. आनंद जोशी एक्शन अवतार में दिखाई देते हैं. जिससे साफ-साफ फिल्म में एक्शन और डायलॉग का डबल डोज दिखाई देता है.
ये भी पढ़े-
मिनी स्कर्ट में पेरिस पहुंचीं Deepika Padukone, ग्लोबल फैशन में छाया स्टाइल का जलवा
फिल्म की कास्ट
अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो आनंद जोशी और दिनेश लाल यादव के अलावा परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर समेत तमाम दिग्गज एक्टर्स नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया, जबकि संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं, उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा. इस फिल्म को 19 सितंबर को रिलीज किया जाना है।
ये भी पढ़े-
Nishaanchi Trailer: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ का ट्रेलर जारी, क्राइम देख पकड़ लेंगे माथा