Tariff पर मचे ‘घमासान’ के बीच बैकफुट पर ट्रंप, PM मोदी को बताया महान

PM Modi Donald Trump: भारत-रूस को चीन के हाथों खोने वाले बयान के बाद ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री को अपना अच्छा दोस्त बताया। हालांकि ट्रंप ने माना कि अमेरिका-भारत के संबंध खराब चल रहे हैं।

PM Modi Donald Trump: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर छिड़े विवाद के अब खत्म होने के आसार दिखने लगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया, तो वहीं भारतीय प्रधानमंत्री ने भी इस पर अब जवाब दिया है. पीएम मोदी ने ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक टिप्पणियों की सराहना की है. पीएम मोदी ने कहा कि वह ट्रंप की भावनाओं की गहराई से कद्र करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं। माना जा रहा है कि जिस तरह से लगातार ट्रंप बयानबाजी कर रहे थे, उसमें बदलाव आया है।

बैकफुट पर आए US प्रेसीडेंट

भारत और अमेरिका के बीच संबंध पिछले दो दशकों में संभवतः सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. इस बीच अमेरिका लगातार भारत पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव बना रहा है. इसके चलते ही भारत पर अमेरिका ने 50% टैरिफ लगाया. लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी देश के दबाव में झुकने वाला नहीं है. इस बीच चीन में हुए SCO सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के काफी करीब नजर आए. ऐसे में अब डोनाल्‍ड ट्रंप के सुर कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं.

बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के बयान पर शनिवार को प्रतिक्रिया दी। मोदी ने कहा, ‘भारत और अमेरिका के बीच बहुत सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और उनके प्रति भी समान भावना रखता हूं।’

ऊपर ट्रंप के बदलते रुख और पीएम मोदी के रिएक्शन से एक बात साफ है कि टैरिफ पर भले ही दोनों देशों के बीच घमासान छिड़ा हुआ है, लेकिन दोस्त का राग भी जारी है। इसकी पांच वजहें हैं। पहला-फोन कॉल नहीं उठाना, दूसरा, पीएम मोदी का चीन दौरा, ब्रिक्स समिट से दूरी का फैसला, भारतीय पीएम का यूएन की बैठक में नहीं जाने का फैसला, जीएसटी रिफॉर्म्स के जरिए इकॉनमी पर जोर।

ये भी पढ़े-

Trump Tariff से परेशान निर्यातकों को मिलेगी राहत, पीएम मोदी कर सकते हैं बड़ा ऐलान