ड्रोन को लेकर इंस्टा पर फैलाया बड़ा झूठ, REEL बनाने वाली दो युवतियां गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ में ड्रोन आने की झूठी अफवाह फैलाने का युवती ने इंस्टाग्राम पर 27 सेकंड का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल का मामला संज्ञान में आने पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सूबे की पुलिस ड्रोन के जरिए दहशत और भ्रम फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ब्रह्मपुरी पुलिस ने दो महिला युटयुबर्स पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने इंस्टाग्राम आईडी पर अफवाह फैलाने का वीडियो अपलोड किया था. दोनों की आईडी ब्लॉक करने के लिए भी पुलिस कार्रवाई  कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली लायवा नामक युवती, जो एमएससी की छात्रा है, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला था जिसमें उसने रात तीन बजे ड्रोन उड़ाने वाले चोर को पकड़ने का दावा किया। उसके खाते पर लगभग 80 हजार फॉलोअर्स हैं। इसी तरह, सरस्वती लोक निवासी मीनाक्षी नाम की महिला ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसा ही वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने ड्रोन से जुड़ी चोरी की कहानी प्रस्तुत की। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें…

अखिलेश यादव पर भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह का तंज, पीडीए का मतलब है परिवार

सोशल मीडिया पर ड्रोन कैमरों की वीडियो पोस्ट करने और अफवाह फैलाने के मामले में मेरठ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इससे पहले भी 28 पोस्ट को चिह्नित कर 16 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज कराए गए हैं। 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। दर्जनों को अज्ञात में आरोपी बनाया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ड्रोन के संबंध में सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ युवक लगातार फर्जी रील और पोस्ट डालकर माहौल खराब करने में लगे थे। इसी को लेकर कार्रवाई का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें…

UP News: गंगा के उफान ने मचाई तबाही, श्मशान घाट डूबने से सड़कों पर हो रही अंत्येष्टि