लखनऊ में युवक ने डॉगी के साथ की शर्मनाक करतूत, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दबोचा

Man Raped Dog In Lucknow: लखनऊ में एक युवक द्वारा आवारा डॉगी के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ।  की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Man Raped Dog In Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने स्ट्रीट डॉग के साथ दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। द हेल्पिंग हैंड्स एनजीओ की अध्यक्ष चारु खरे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

गोमती नगर का रखने वाला है युवक

इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सोनू विश्वकर्मा है। इलाके का ही रहने वाला है। एनजीओ की अध्यक्ष चारु खरे ने बताया कि गोमतीनगर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक स्ट्रीट डॉग का रेप कर रहा है। घटना का वीडियो वहीं खड़े दूसरे युवक ने वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि घटना सात अगस्त का है। वीडियो वायरल करने वाले युवक ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला युवक काफी देर से कुत्तों के आसपास टहल रहा था। थोड़ी देर के बाद युवक ने एक कुत्ते को खाने का लालच देकर अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने कुत्ते के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। लोगों की जब नजर पड़ी और उन्होंने जब इसका विरोध किया तब उस युवक ने स्ट्रीट डाग को छोड़ा।