रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्रंप पर तीखा हमला, कहा-लोग खुद को बॉस समझते…

Rajnath Singh News: राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को वैश्विक महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता. हम लगातार उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. वो रविवार को भोपाल में BEML की नई रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के रायसेन में देश की पहली ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण इकाई की आधारशिला रखी। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं और भारत का विकास उन्हें रास नहीं आ रहा है।

राजनाथ सिंह ने अमेरिका पर भी साधा निशाना

रक्षा मंत्री सिंह ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोग भारत की विकास गति से खुश नहीं हैं। उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। उन्हें लगता है ‘सबके बॉस तो हम हैं’, भारत इतनी तेज गति से कैसे आगे बढ़ रहा है?”

उन्होंने कहा, “कई लोगों का प्रयास है कि भारत में स्वदेशी उत्पाद, अन्य देशों में निर्मित उत्पादों की तुलना में अधिक महंगे हों, ताकि जब कीमतें बढ़ें, तो विश्व उन्हें खरीदना बंद कर दें।”

रक्षा मंत्री ने क्या दिया बयान?

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों ने सोचा था कि भारत कोई कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने तय किया कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि आतंकवादी हमारे देश में लोगों से पहले धर्म पूछेंगे और फिर उनकी हत्या करेंगे। हमने तय किया था कि हम उन्हें उनके काम के हिसाब से जवाब देंगे। आतंकवादियों ने भारत की आत्मा पर हमला किया था.