Sara Ali Khan Birthday: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की यंग ब्रिगेड की एक्ट्रेस सारा अली खान आज 30 साल की हो गई हैं। सारा अली खान पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं।
Sara Ali Khan Birthday: सारा अली खान आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं हैं। कभी 96 किलो वजन रह चुकीं सारा अली खान का करीब 45 किलो वजन कम करना किसी चमत्कार से कम नहीं था। नवाब खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद सारा अली खान ने अपनी मेहनत से अपनी किस्मत को लिखा। केदारनाथ से शुरू हुआ सफर मेट्रो इन दिनों से होता हुआ आगे भी जारी है।
पटौदी खानदान से रखती हैं ताल्लुक
सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका बचपन का नाम सारा सुल्तान था और बाद में उनका प्रोफेशनल नाम बदलकर सारा अली खान कर दिया गया था। अभिनेत्री के पिता सैफ अली खान एक जाने-माने अभिनेता और पटौदी नवाब के बेटे हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह लोकप्रिय अभिनेत्री रह चुकी हैं। एक्ट्रेस के छोटे भाई का नाम इब्राहिम अली खान है, जो एक अभिनेता हैं। सारा अली खान एक चर्चित और राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
View this post on Instagram
इन फिल्मों में निभाया शानदार किरदार
‘केदारनाथ’ के बाद एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिंबा’ फिल्म में काम किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने ‘लव आज कल’, ‘कुली नं 1’, ‘अतरंगी रे’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी आदि फिल्में कीं। सारा अली खान को आखिरी बार ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म में देखा गया था।
View this post on Instagram
नेपोटिज्म की वजह से अक्सर ट्रोल होती रहती हैं
सारा अली खान ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। इसके बावजूद सारा नेपोटिज्म की वजह से अक्सर ट्रोल होती रहती हैं।
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर बात की थी। इस दौरान जब सारा से पूछा गया कि एक स्टार किड्स के नजरिए से ये माना जाता है कि उन्हें प्लेटफॉर्म रेडी मिलता है। क्या वो अच्छा लगता है या फिर काबिलियत पर सवाल उठाया जाता है।
View this post on Instagram
अपनी पिछली फिल्म, अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ के लिए सारा ने 3 करोड़ रुपये की फीस ली थी. साल 2018 में फिल्मी करियर शुरू करने के बाद सारा की सैलरी में 1300% का इजाफा हुआ है. लेकिन करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद, सारा का असली जीवन पैसे के मामले में बिल्कुल भी फिजूलखर्ची वाला नहीं है. उन्होंने पहले बताया था कि वह 2023 की रोमांटिक कॉमेडी में निभाए गए मिडिल-क्लास किरदार से सबसे ज्यादा जुड़ती हैं, खासकर जब बात समझदारी से खर्च करने की आती है।