Border 2: कंधों पर तोप लिए फौलादी अंदाज में सनी देओल, सामने आई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट

Border 2:सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2 ‘ की रिलीज डेट सामने आ गई है। 15 अगस्त, 2025 यानी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने इसका पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Border 2: आज यानी 15 अगस्त 2025 को देशभर में 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बॉर्डर 2 के फर्स्ट लुक से पर्दा हटा दिया है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सनी देओल की फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी। सनी के इस ऐलान के साथ फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

पोस्टर में दिखा सनी देओल का फौलादी अंदाज

पोस्टर में सनी देओल सैनिक की वर्दी में एक भारी भरकम बजूका यानी तोप थामे नजर आ रहे हैं। चेहरा गुस्से से तमतमाया हुआ, आंखों में जुनून और जुबां पर देशभक्ति की चीख, यह सब मिलकर ‘बॉर्डर’ की पुरानी यादों को ताजा कर देता है। पृष्ठभूमि में गोलीबारी और धुएं का माहौल है, जबकि भारतीय सैनिक हाथों में तिरंगा थामे खड़े हैं। इस विजुअल को देखकर साफ लगता है कि इसकी प्रेरणा 1999 के कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक तस्वीरों से ली गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अगले साल गणतंत्र दिवस से पहले 22 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह साल 2026 में आने वाली अभी तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। वहीं, इस बार फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले हो रहा है।

ये भी पढ़े-

दर्शकों को भा गई रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म, लोग बोले- ब्लॉकबस्टर हिट

बॉर्डर 2 की बात करें तो यह फिल्म साल 1997 में आई जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। कुछ दिन पहले दिलजीत ने एक वीडियो शेयर करके बताया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़े-

Coolie Review: रजनीकांत-नागार्जुन स्टारर ‘कुली’ रिलीज, सिनेमाघरों में जुटी दर्शकों की भीड़