‘Baghi 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, हरनाज के प्यार में डूबे टाइगर श्रॉफ

Baghi 4 First Song Guzaara Out: आगामी फिल्म ‘बागी 4’ के पहले गाने ‘गुजारा’ में टाइगर श्रॉफ का रोमांटिक अंदाज नजर आया है। वो मिस यूनिवर्स रह चुकी हीरोइन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Baghi 4 First Song Guzaara Out: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी ‘बागी-4’ का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार अवतार देखने को मिला था। अब इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना ‘गुजारा’ रिलीज हो गया है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। आज इसे टी-सीरीज के यूट्यूब अकाउंट पर रिलीज कर दिया गया।

फिल्म में एक्शन की जगह लव स्टोरी भी

गाने में उनके साथ हरनाज संधू भी हैं। वो इस फिल्म में रॉनी यानी टाइगर श्रॉफ की प्रेमिका के रोल में हैं। इस गाने में रॉनी अपने प्यार में खोया उसके लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार दिखता है। यह गाना बताता है कि फिल्म में एक्शन की जगह एक प्यारी लव स्टोरी भी दिखाई देगी। कमेंट सेक्शन को देखने के बाद पता चल रहा है कि लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। इसके बोल भी कमाल के हैं।

‘गुजारा’ में हमें टाइगर श्रॉफ के किरदार का रोमांटिक पहलू दिखाई देता है, जबकि ट्रेलर में हमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिला था।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इसे जोश बरार और परंपरा ने गाया है। लिरिक्स जगदीप और कुमार के हैं। गाने का संगीत सलामत अली मतोई और जोश बरार ने दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और पटकथा लिखी है। ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं। ‘बागी 4’ जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और अराजकता से भरी फिल्म होगी। ‘बागी 4’ आगामी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘बागी 4’ टाइगर श्रॉफ और साजिद नाडियाडवाला के ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इससे पहले फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2016 में फिल्म ‘बागी’ से हुई थी। इसके बाद 2018 में ‘बागी 2’ आई और 2020 में फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘बागी 3’ आई। पहली और तीसरी ‘बागी’ में श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। जबकि ‘बागी 2’ में दिशा पाटनी लीड रोल में दिखाई दी थीं। अब ‘बागी 4’ में हरनाज संधू और सोनम बाजवा नजर आएंगी।