SSC प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर AAP का तंज, लोकतंत्र की जगह ‘भाजपा का दमन-तंत्र’

Delhi News: दिल्ली के रामलीला मैदान में एसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी को दूर करने की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों और शिक्षकों पर रविवार देर रात पुलिस ने बल प्रयोग किया। घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस पर कड़ा हमला बोला है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, आज वे चोट के निशान लिए बैठे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सवाल पूछने वाली हर आवाज को दबा रही है और पूरे लोकतांत्रिक सिस्टम को मजाक बना दिया गया है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले टेंट की लाइट काटी, फिर सादे कपड़ों में छात्रों और शिक्षकों की पिटाई की। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर कलंक करार देते हुए कहा कि एसएससी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है और उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को लाठियों से कुचला जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि, “आज जो लोग चुप हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि कल उनका नंबर भी आएगा।”

यह भी पढ़ें…

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को SC से राहत, ट्रायल पर लगाई रोक

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी एक्स पर लिखा कि रोजगार देने में मोदी सरकार सबसे पीछे है, लेकिन युवाओं पर लाठियां बरसाने में नंबर वन है। वहीं, दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि यह घटना साफ करती है कि देश में लोकतंत्र की जगह ‘भाजपा का दमन-तंत्र’ चल रहा है।

यह भी पढ़ें…

Delhi के द्वारका में निक्की जैसा हत्याकांड, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत