फिर विवादों में महेश भट्ट, इस अभिनेत्री ने बताया सबसे बड़ा डॉन, लगाए गंभीर आरोप

अभिनेत्री लवीना लोध ने महेश भट्ट पर लगाये गंभीर आरोप

मुंबई। विवादों से चोली दामन का साथ रखने वाले फिल्मकार महेश भट्ट एक बार फिर विवादों में हैं।

अभिनेत्री लवीना लोध ने इन्स्टाग्राम वीडियो के माध्यम से महेश भट्ट व कुछ अन्य लोगों से अपने और परिवार को खतरा बताया है।

खबरों के मुताबिक अभिनेत्री लवीना लोध ने आरोप लगाया है कि महेश भट्ट उसे और उसके परिवार को परेशान करता रहा है। यह वीडियो अभिनेत्री लवीना लोध ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

अभिनेत्री लवीना लोध के इन्स्टाग्राम वीडियो की मुताबिक उनकी शादी महेश भट्ट की भांजे सुमित सब्बरवाल से हुई है। जिससे वो तलाक लेना चाहती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/tv/CGrlL-ZjLOz/

लवीना लोध के अनुसार उन्हें पता चल गया था कि सुमित अग्रवाल अभिनेत्री अमायरा दस्तूर, सपना पबी आदि को ड्रग्स सप्लाई करते हैं।

सुमित सब्बरवाल के फोन में अलग-अलग लड़कियों की तस्वीर है जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते है और उन्हें लड़कियां सप्लाई करते हैं। इन सब बातों की जानकारी महेश भट्ट को है।

अभिनेत्री ने अपने वीडियो में कहा कि महेश भट्ट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन है और ये सब सिस्टम वही आपरेट करता है।

यदि आप उसके नियमो के अनुसार नहीं चलते हो तो वो आपका जीना हराम कर देते हैं। कितने लोगों की जिंदगी उन्होंने बर्बाद कर दी है। कितने एक्टर्स, डायरेक्टर्स, कॉमपोसर्स को उन्होंने काम से निकल दिया है।

अभिनेत्री ने कहा जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है, वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़  गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रह रहे हैं। मुझे मेरे घर से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि मै पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखने जाती हूँ तो कोई रिपोर्ट नहीं लिखता। अगर लिखता भी है तो कोई एक्शन नहीं होता।

अभिनेत्री ने कहा मेरी फैमिली के साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सब्बरवाल, साहिल सहगल, कुमकुम सहगल होंगे। अभिनेत्री ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

फिल्मकार महेश भट्ट की कम्पनी विशेष फिल्म्स के कानूनी वकील ने उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

विशेष फिल्म्स के कानूनी वकील नाइक नाइक एंड कंपनी का कहना है कि मेरे क्लाइंट पर लगाये गए सभी आरोप न केवल झूठे और मानहानिकारक हैं बल्कि कानूनी तौर पर गंभीर परिणाम देने वाले है। मेरे क्लाइंट कानून के मुताबिक एक्शन लेंगे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *