AI-जनरेटेड कंटेंट से नाराज Aishwarya Rai Bachchan, खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा

Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से लोगों को अनधिकृत रूप से उनके नाम, तस्वीरों और AI निर्मित अश्लील सामग्री का उपयोग करने से रोकने का आग्रह किया है।

Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी तस्वीरों और नाम के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने की गुहार है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति के उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है, जिसमें एआई-जनरेटेड सामग्री भी शामिल है। उन्होंने अदालत से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।

ऐश्वार्या की याचिका में क्या है?

ऐश्वर्या राय ने अपनी याचिका में कहा ‘अवास्तविक अंतरंग तस्वीरों का इस्तेमाल कॉफी, मग और अन्य सामान बेचने के लिए किया गया है। जिन स्क्रीनशॉट्स में तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है, वे ऐश्वर्या राय की कभी नहीं थीं। ये सभी एआई जनरेटेड हैं।’

लाइव ला ने ऐश्वर्या के वकील संदीप सेठी के हवाले से लिखा ‘वे मेरे संगठन के नाम पर पैसे कमा रहे हैं। यूट्यूब पर जो स्क्रीनशॉट हैं, उनमें छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने ऐसी तस्वीरों को अधिकृत किया है। ये सभी एआई द्वारा उत्पन्न की गई हैं।’

‘तस्वीरों का इस्तेमाल यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा’

वकील ने यह भी आरोप लगाया कि ‘एक सज्जन केवल नाम और चेहरा लगाकर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किसी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’ इसके अलावा, वकील ने यह भी बताया कि राय की तस्वीरें वॉलपेपर और टी-शर्ट पर बिना अनुमति के बेची जा रही हैं।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। उनका कहना है कि कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंपनियां उनकी तस्वीर, नाम और पहचान का बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल कर रही हैं। इस मामले की सुनवाई जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने की है। वह इस तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए इन मामलों रोक लगाने का आदेश दे सकती है। अगली सुनवाई की तारीख 15 जनवरी 2026 तय की गई है।