Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025 को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत सहित विश्व के कई हिस्सो में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा ।
Chandra Grahan 2025: खगोलीय घटना में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 7 सितंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। वजह… इस दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। बड़ी बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. जबकि, बाकी के ग्रहणों का भारत में प्रभाव नहीं है। 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 8:58 बजे लगेगा, जो मध्य रात्रि में 1:25 एएम पर खत्म होगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्रग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान हर किसी को रखना चाहिए।
इस सप्ताह के आखिर में पूर्ण चंद्रग्रहण होने जा रहा है, जिस दौरान चांद एक लाल गोले की तरह दिखाई देगा। इसे खगोल प्रेमी ब्लड मून के नाम से पुकार रहे हैं। यह एक दुर्लभ दृश्य होगा, क्योंकि ब्लड मून अक्सर नहीं होते। दुनियाभर के खगोलविद और अंतरिक्ष प्रेमी इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारत के किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण:
7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण देश के इन शहरों में आएगा नजर, देखें लिस्ट-
उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ
पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे
दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि
पूर्व भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहटी
सेंट्रल भारत: भोपाल, नागपुर रायपुर
भारत में चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा और कब समाप्त होगा: 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार देश में चंद्र ग्रहण रात 09 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा। इसका समापन 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। ब्लड मून का नजारा रात 11 बजे से नजर आएगा। यह ग्रहण रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर होगा।
चंद्र ग्रहण के दिन सूर्य, शनि और गुरु जैसे बड़े ग्रहों का महासंयोग भी बन रहा है. इस दिन दो ग्रहों की अहम भूमिका रहेगी. चंद्र ग्रहण में राहु और चंद्रमा एकसाथ होते ही हैं. इस बार ग्रहण रविवार को है तो सूर्य की भी एंट्री हो गई है, क्योंकि रविवार सूर्य देव का दिन होता है. साथ ही. यह साल मंगल का साल है तो मंगल भी आ गए हैं. जिस दिन ये ग्रहण लग रहा है, वो तारीख और उस तारीख का मूलांक 7 है जो केतु का प्रतिनिधित्व करता है।