बेटी ने की इंटरकास्ट लव मैरिज तो… पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा स्थित एक सरकारी अस्पताल में 25 वर्षीय नर्सिंग छात्र की कथित तौर पर उसके ससुर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने बेटी की इंटरकास्ट लव मैरिज से नाराज होकर अपने दामाद की हत्या कर दी। मृतक दामाद की पहचान राहुल के रूप में हुई है। बता दें की आरोपी पिता प्रेम शंकर ने रेनकोटमास्क और चश्मा पहनकर घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद छात्रों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पत्नी तनु प्रिया ने अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था राहुल

मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान राहुल कुमार निवासी मधेपुरा जिला के रूप में हुई है. राहुल कुमार (मृतक) दरभंगा DMCH में बीएससी नर्सिंग के सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था. इसी बीच राहुल कुमार (मृतक) का कॉलेज में फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा।

अंतरजातीय विवाह से नाराज था ससुर

कुछ दिन पहले राहुल कुमार (मृतक) और उक्त लड़की ने अंतरजातीय विवाह कर लिया था. अंतरजातीय विवाह से लड़की के पिता नाराज थे. जिससे मंगलवार को कॉलेज के गेट पर नाराज लड़की का पिता 2 बजे से इंतजार कर रहा था. वहीं, जब छुट्टी हुई तो राहुल कुमार और उसकी पत्नी दोनों साथ बाहर निकले, तभी लड़की के पिता ने राहुल की हत्या कर दी.