बिहार में मंत्री श्रवण कुमार पर हमला, ग्रामीणों ने 1 KM तक दौड़ाया

Attack On Minister Shravan Kumar:हिलसा थानाक्षेत्र के मलावां गांव में मंत्री श्रवण कुमार पर हमला हुआ. बताया जा रहा है कि मंत्रीजी को अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही भागना पड़ा. इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी को चोट पहुंची है

Attack On Minister Shravan Kumar: बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब दोनों नेता मातमपुर्सी गांव में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण कई लोगों की जान चली गई। बता दें, दो दिन पहले ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई थी।

नेता जी पर चले लाठी डंडे

ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर ही उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन आज तक उन्हें सही मुआवजा नहीं मिला। आक्रोशित लोगों ने अचानक लाठी-डंडे निकाल लिए और मंत्री व विधायक पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर दोनों नेता गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर भागकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गया।

बिहार के सियासी रण में कांग्रेस का नया दाव, वोटर अधिकार यात्रा में शामिल प्रियंका…

1 किमी तक भागे मंत्री और विधायक

ग्रामीणों ने नेताओं को दौड़ा दिया। अपनी जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। हमले में उनके बॉडीगार्ड्स और कुछ लोग घायल हो गए।

इधर घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।