War 2 New Song Janaab-e-Aali: वॉर 2 का नया गाना जनाब ए आली की झलक यशराज फिल्म्स ने जारी की है, जिसमें ऋतिक vs एनटीआर का डांस धमाका देखने को मिल रहा है।
War 2 New Song Janaab-e-Aali Teaser: 14 अगस्त को रिलीज होने को तैयार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) अपनी बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर ‘वॉर 2’ (WAR 2) काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2′ अगले हफ्ते भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यंहा देखिए गाने का टीजर
यह फिल्म रजनीकांत अभिनीत ‘कुली’ से टक्कर लेगी। इस बीच मेकर्स ने फिल्म वॉर 2 का सॉन्ग ‘जनाब-ए-अली’ (Janaab-e-Aali) का टीजर जारी कर दिया हैं। टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर धमाकेदार प्राफॉमेंस देते हुए नजर आ रहे हैं.
यशराज फिल्म्स चाहती है कि लोग इस अनुभव के लिए थियेटर में आएं – ठीक वैसे ही जैसे पहले ‘कजरा रे’ और ‘कमली’ ने थियेटर में तहलका मचा दिया था. बता दें, फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और कियारा आडवाणी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं।
ये भी पढ़े-
Aneet Padda को ‘Sayyara’ के लिए मिल रही तारीफ, फैंस का जताया आभार
‘वॉर 2′ 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. जबकि इसी दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
ये भी पढ़े-
War 2: रिलीज से पहले ही वॉर 2 में घमासान, ऋतिक- जूनियर NTR में छिड़ी जंग