शंख है बहुत शुभफलदायी, इन उपायों से ग्रहों को भी कर सकते हैं शांत

हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्‍व है। शंख को पूजास्‍थल में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। शंख भगवान विष्‍णु का प्रतीक है। शंख का वास्‍तु में खास महत्‍व है। घर में शंख को रखने और रोजाना उसे बजाने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

विज्ञान में भी शंख की ध्‍वनि को बेहद लाभप्रद माना गया है। रोजाना पूजा करने के बाद शंख बजाने से आस-पास के बैक्‍टीरिया का नाश होता है और गले का भी व्‍यायाम होता है। शंख के कुछ मामूली उपाय से ग्रहों को भी शांत कर सकते हैं।

सोमवार

यह दिन शिवजी को प्रिय है। सोमवार को शंख में दूध भरकर शिवजी को चढ़ाने से चंद्रमा मजबूत होता है और उसके अनुकूल फल आपको प्राप्‍त होते हैं।

मंगलवार

मंगलवार को शंख बजाकर सुंदरकांड का पाठ करने से मंगल ग्रह मजबूत होने के साथ ही हनुमानजी कृपा भी प्राप्‍त होती है।

बुधवार

बुधवार के दिन शंख में जल और तुलसीजी डालकर अभिषेक करने से शालिग्रामजी की कृपा प्राप्‍त होती है और बुध ग्रह मजबूत होता है। बुधवार घर में शंख ध्‍वनि करने से गणेशजी भी प्रसन्‍न होते हैं।

गुरुवार

गुरुवार को पूजा में शंख का प्रयोग करना सबसे उत्‍तम माना जाता है। इस दिन शंख में जल भरकर जलाभिषेक करने से भगवान विष्‍णु की कृपा प्राप्‍त होती है। गुरुवार को शंख का केसर से तिलक करके उसकी पूजा करनी चाहिए।

शुक्रवार

शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी की शाम की पूजा में शंख का प्रयोग करना श्रेष्‍ठ माना जाता है। इस दिन शंख को सफेद कपड़े में लपेटकर रखने से शुक्र ग्रह बलवान होता है।

रविवार

रविवार को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शंख में जल भरकर सूर्यदेव को चढ़ाएं। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्‍न होते हैं और आपको निरोगी काया प्राप्‍त होती है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *