Jolly LLB 3 Movie: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें यह तय करने की बहस चल रही है कि जॉली एलएलबी 3 ट्रेलर कहां लॉन्च होगा… कानपुर में या मेरठ में।
Jolly LLB 3 Movie: बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी यादगार भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो जॉली एलएलबी ‘ब्रांड’ की खास पहचान बन चुकी है। ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने एक दिलचस्प तरीका अपनाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें यह तय करने का काम फैंस को दिया गया है।
‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए छिड़ी बहस
वीडियो में अक्षय कुमार और अरशद वारसी आपस में इस बात पर बहस करते नजर आते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कहां लॉन्च होना चाहिए। अक्षय कानपुर के पक्ष में दलील देते हुए वहां के मशहूर व्यंजनों की तारीफ करते हैं। वहीं, अरशद वारसी मेरठ के सपोर्ट में उतरते हैं और जोर देकर कहते हैं कि लॉन्चिंग का सही स्थान मेरठ ही है। दोनों सितारों की यह नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में जज की भूमिका निभा रहे सौरभ शुक्ला बीच में हस्तक्षेप करते हुए दोनों की बहस रोकते हैं।
Kanpur का swaad ya Meerut का andaaz? Jolly Mishra vs Jolly Tyagi!
Kahan hona chahiye #JollyLLB3Trailer launch? Vote NOW: https://t.co/lArXbLn9ll #JollyVsJolly #JollyLLB3 in cinemas 19th September. pic.twitter.com/tTb7uqgcxu— Jolly Mishra – Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar) September 1, 2025
फिल्म की कहानी और रिलीज डेट
‘जॉली एलएलबी 3’ भी अपनी पिछली दोनों फिल्मों की तरह सामाजिक मुद्दों पर आधारित होगी, जिसे कॉमेडी और ड्रामा के मिश्रण के साथ पेश किया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।