कैथल से सकुशल मिला मासूम… दिल्ली पुलिस का परिवार ने जताया आभार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र से अगवा हुए पांच साल के मासूम को हरियाणा के कैथल से सकुशल बरामद कर लिया। वारदात के 24 घंटे के भीतर बच्चे की सुरक्षित घर वापसी हो गई, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चे के परिजनों ने दिल्ली पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त को शाहबाद डेयरी इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका बच्चा पड़ोस में रहने वाली सोनी के साथ खेल रहा था। सोनी बच्चे को बाजार ले गई थी, लेकिन वापसी के समय वह अकेली लौटी और बच्चा गायब था। परिवार ने काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली के कालका जी मंदिर के सेवादार की हत्या, प्रसाद को लेकर हुआ था विवाद

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाहरी उत्तरी दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर स्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने क्षेत्र के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी निगरानी बढ़ाई और संदिग्धों के कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इसी दौरान बच्चे की लोकेशन हरियाणा के कैथल में मिलने की जानकारी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें…

Delhi Police ने पकड़ा 16 किलो अफीम का जखीरा, यूपी के चार तस्कर गिरफ़्तार

पुलिस टीम तुरंत कैथल पहुंची और बच्चे को सकुशल छुड़ाकर दिल्ली लाया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच की अहमियत को साबित किया है।

यह भी पढ़ें…

कपास किसानों पर संकट, आयात शुल्क हटाने के फैसले पर गरजे केजरीवाल