Dhamaal 4: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल-4′ साल 2026 की ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने फैंस को खास अंदाज में ये जानकारी दी।
Dhamaal 4: धमाल फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी अबतक जितनी किस्तें आई हैं, उन सारी किस्तों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं अब जाकर Dhamaal की चौथी किस्त आ रही है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, तो वहीं अजय देवगन ने Dhamaal 4 की पूरी कास्ट के बारे में आज अनाउंसमेंट किया है।
धमाल 4 के बारे में
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे शानदार कलाकारों से सजी यह फिल्म पहले कभी न देखी गई हंसी का तड़का लगाने का वादा करती है। इससे पहले, फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज़ की तारीख की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘हंसने के लिए तैयार हो जाइए! धमाल4 ईद 2026 पर सिनेमाघरों में धूम मचाएगी, इस पागलपन को मिस न करें।’
View this post on Instagram
इस साल मार्च में धमाल 4 की शूटिंग की घोषणा की थी। धमाल 4 की टीम के साथ दो तस्वीरें साझा करते हुए, अजय ने लिखा, ‘पागलपन वापस आ गया है! धमाल 4 की धमाकेदार शुरुआत – मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा, मुंबई शेड्यूल शुरू! हंसी का धमाल शुरू हो गया।’
ये भी पढ़े-
The Conjuring: हॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, ओपनिंग डे पर बनाया रिकॉर्ड
धमाल 4 का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार करेंगे, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी की पिछली सभी फिल्मों का निर्देशन किया है। टी-सीरीज़ द्वारा देवगन फिल्म्स के सहयोग से निर्मित, इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफ़री जैसे प्रतिष्ठित कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।