मां Sridevi की याद में इमोशनल हुईं Janhvi Kapoor, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Janhvi Kapoor Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor Post: मां और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। यह एक ऐसा बंधन है जो समय, दूरी और जीवन की सीमाओं से परे जाकर भी अपना असर बनाए रखता है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनकी मां, दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी के बीच भी ऐसा ही एक अनमोल रिश्ता था, जिसकी झलक हाल ही में जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दिखाई।

जान्हवी ने पोस्ट की तस्वीरे

जान्हवी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने बचपन की कुछ भावुक कर देने वाली तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में नन्हीं जान्हवी को श्रीदेवी ने अपनी गोद में उठाया हुआ है, और पिता बोनी कपूर उनके साथ खड़े हैं। बोनी का एक हाथ श्रीदेवी के कंधे पर है, और दूसरा हाथ जान्हवी के छोटे से हाथ को थामे हुए है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

श्रीदेवी गुलाबी रंग की साड़ी में आई नजर

वहीं एक तस्वीर में जान्हवी थोड़ी बड़ी दिख रही हैं, जहां श्रीदेवी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है और जान्हवी ने स्काई ब्लू फ्रॉक। कैमरे की ओर दोनों शानदार पोज दे रहे हैं। इसके अलावा, एक अन्य फोटो एक फैमिली पोर्ट्रेट है, जिसमें जान्हवी किशोरावस्था में नजर आ रही हैं, साथ में श्रीदेवी, बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़े-

War 2: एक्शन, रोमांच के साथ देशभक्ति का संगम… इन अपकमिंग फिल्मों के साथ मनाएं आजादी का जश्न

फैंस ने किए कॉमेंट

इन तस्वीरों के साथ जान्हवी ने एक भावुक कैप्शन लिखा, “हर कदम पर मां का नाम दिल में लिए चलती हूं।” इस पोस्ट पर कई फैंस और दोस्तों ने कमेंट्स किए। शनाया कपूर ने कमेंट्स में हार्ट इमोजी भेजा। वहीं एक फैन ने जान्हवी की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिखा, “तस्वीरों में जो ममता है, वो शब्दों से बयां नहीं हो सकती।”

ये भी पढ़े-

Shilpa Shetty और Raj Kundra की बढ़ी मुश्किले, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

दूसरे फैन ने लिखा, “आप में श्रीदेवी जी की छवि दिखती है।” एक अन्य फैन ने एक्ट्रेस की ताकत की सराहना करते हुए लिखा, ”आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं जान्हवी, आपकी मां आप पर गर्व कर रही होंगी।”

चर्चा में है जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी

बताते चलें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद लोग फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। ट्रेलर में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को लोग कितना प्यार देते हैं।

ये भी पढ़े-

Coolie First Review: उदयनिधि स्टालिन को पसंद आई रजनीकांत की ‘कुली’, कहा- आनंद आ गया