Bihar Election: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विधान पार्षद (एमएलसी) दिनेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनावी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। तेजस्वी ने दावा किया कि जदयू एमएलसी के पास दो अलग-अलग एपिक आईडी है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह खुलासा किया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि दिनेश सिंह के पास दो एपिक आईडी हैं- आरईएम0933267 और यूटीओ1134527। आरोप है कि इन दोनों आईडी के जरिए उनके नाम पर दो अलग-अलग जिलों के, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोट दर्ज हैं।
देर रात्रि 𝐍𝐃𝐀 सांसद वीणा देवी के मतदाता सूची में फर्जीवाडे से संबंधित एक और खुलासा:-
⛔️ श्रीमती वीणा देवी जी वैशाली से 𝐍𝐃𝐀 की सांसद है।
⛔️ इनके पास एक दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 – 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है।
⛔️ इनके दो अलग-अलग जिलों के… pic.twitter.com/ukXj0DeqEw
— Tejashwi Yadav (@TejashwiYdvRJD) August 13, 2025
तेजस्वी यादव के दावे के अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान उन्होंने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे और दोनों पर अलग-अलग हस्ताक्षर किए। सवाल यह भी उठाया गया कि क्या इन दोनों फॉर्म पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह प्रमाणित किया कि हस्ताक्षर खुद दिनेश सिंह ने किए हैं? नेता प्रतिपक्ष ने यह भी पूछा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो एपिक कार्ड और अलग-अलग क्षेत्रों में दो वोट कैसे दर्ज हो गए?
यह भी पढ़ें…
‘लोकतंत्र बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई’, एसआईआर पर बोले मृत्युंजय तिवारी
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के खास होने के कारण चुनाव आयोग ने जानबूझकर यह गड़बड़ी होने दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिनेश सिंह की पत्नी और वैशाली से सांसद वीणा देवी के पास भी दो अलग-अलग वोट और एपिक आईडी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह चुनाव आयोग द्वारा एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है?
यह भी पढ़ें…
SIR पर तेजस्वी ने फिर बोला हमला, कहा- वोटर लिस्ट से नाम हटाना भाजपा की साजिश
नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह एसआईआर में की जा रही गड़बड़ियों और गलतियों को स्वीकार करे। इसके साथ ही उन्होंने आयोग से मांग की है कि वह दिनेश सिंह के खिलाफ दोनों स्थानों से अलग-अलग नोटिस जारी करे।
यह भी पढ़ें…