मलयालम अभिनेता Kalabhavan Navas का निधन, होटल में पाए गए मृत

Kalabhavan Navas Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए शोक की खबर है। पॉपुलर अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास का निधन हो गया है। वो 52 साल के थे।

Kalabhavan Navas Death: साउथ सिनेमा से एक और बुरी खबर सामने आई है, जिससे इंडस्ट्री शोक में है।   जानकारी सामने आई है कि मलयालम एक्टर कालाभवन नवास (Kalabhavan Navas) का 51 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने बताया कि मलयालम फिल्म एक्टर और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवास चोट्टानिकारा के एक होटल में मृत पाए गए हैं। एक्टर एक फिल्म की शूटिंग के लिए होटल में रुके हुए थे।

शूटिंग के सिलसिले में होटल में ठहरे हुए थे

कलाभवन मलयालम फिल्म ‘प्रकम्बनम’ की शूटिंग के सिलसिले में होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार शाम को अभिनेता को अपने कमरे से चेक-आउट करना था। लेकिन जब वो चेक-आउट के लिए रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे, तो होटल के कर्मचारियों ने कमरे में जाकर देखा और उन्हें उनके कमरे में बेहोश पाया। पुलिस के अनुसार, उनके कमरे में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

क्या है उनकी मौत का कारण?

मौत की सही वजह जानने के लिए शनिवार को कलामस्सेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद उनका शव उनके परिवार को सौंपा जाएगा। फिलहाल, कलाभवन का शव छोटानिक्करा के एसडी टाटा अस्पताल में है।

कलाभवन मलयालम सिनेमा की एक जानी मानी हस्ती थे। इसके अलाा वो प्लेबैक सिंगर भी थे। उन्होंने 1995 की फ़िल्म चैतन्यम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में हास्य भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा उन्होंने कई सारी फिल्मों और टीवी सीरीज में भी काम किया जिनमें साल 1995 में आई मिमिक्स एक्शन 500, साल 1997 में आई हिटलर ब्रदर्स, जूनियर मैंड्रेक , साल 1998 में आई मट्टुपेट्टी मचान और अम्मा अम्माय्यम्मा, साल 1999 में आई चंदामामा और साल 2003 की थिलाना थिलाना आदि शामिल हैं।