The Conjuring Last Rites: हॉरर फिल्मों की दुनिया में सबसे अधिक डरावनी मानी जानेवाली फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स’ की लेटेस्ट फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया है।
The Conjuring Last Rites: कभी-कभी सिनेमा सिर्फ एंटरनेटमेंट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ये हमें नए एक्सपीरियंस भी देता है। लेकिन हॉरर फिल्में हमें डर और मिस्ट्री से भी ऐसी दुनिया में ले जाती हैं, जहां डर केवल बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि हमारे दिल और दिमाग में भी घर कर जाता है. यही वजह है कि दर्शक हॉरर फिल्मों की तरफ खास अट्रैक्ट होते हैं. ऐसी ही एक फिल्म ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
द कॉन्ज्यूरिंग का पहले दिन का कलेक्शन?
‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ का 5 सितंबर यानी शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों से क्लैश हुआ था. लेकिन ये हॉलीवुड फिल्म भारी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही और इसी के साथ इसने अपनी रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में बंपर कमाई की है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ 18 करोड़ रुपये की कमाई की है,
- इसके साथ ही, फिल्म ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड हॉरर ओपनर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ की वर्ल्डवाइड कमाई
वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े का अभी इंतजार है। कहा जा रहा है कि आर-रेटेड हॉरर फिल्म ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को $30 मिलियन की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि ये पहले वीकेंड तक $65 मिलियन से अधिक की कमाई कर लेगी। फाइनल आंकड़ों का फिलहाल इंतजार है।
‘द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स’ हॉरर फिल्मों की दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। इसकी खासियत ये रही है कि ज्यादातर कहानियां असली घटनाओं पर आधारित होती हैं। इन कहानियों की जड़ें एड और लोरेन वॉरेन जैसे असली पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स की जिंदगी से जुड़ी हैं। अब इसका आखिरी चैप्टर यानी ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भी शुक्रवार को रिलीज हो चुका है, जो वॉरेन कपल के आखिरी केस पर आधारित है।