War 2 Advance Booking: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म War 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
War 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में दो बड़ी एक्शन फिल्में आमने-सामने आ रही हैं। बता दें, एक तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले Hrithik Roshan और टॉलीवुड के दमदार एक्टर Junior NTR की ‘वॉर 2’ दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज होंगी।
Haha, good one @tarak9999! But the hashtag is #HrithikvsNTR – Let’s not complicate this, okay? 😏 #War2 https://t.co/WRPrKqaH97
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 4, 2025
दो दिग्गजों की भिड़ंत के लिए मंच तैयार
फिल्म ‘वॉर 2’ के ट्रेलर से असली धमाका हुआ है, जो YRF स्पाई यूनिवर्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है. ऋतिक एक बार फिर कबीर के रूप में लौटते हैं, जो एक बड़े मकसद के लिए अपनी पहचान, घर और करीबियों को त्यागने की कसम खाता है. जूनियर एनटीआर अपने दमदार डायलॉग ‘मैं उन जंगों में लड़ता हूं जहां लड़ने की हिम्मत कोई नहीं करता’ के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं. दो दिग्गजों की भिड़ंत के लिए मंच तैयार है.
View this post on Instagram
ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन, इमोशनल गहराई है. कियारा आडवाणी सिर्फ शोपीस नहीं हैं, वह दमदार किक्स मारते हुए और कबीर का सामना करते हुए नजर आती हैं, जिससे उनके रोल को मजबूत पहचान मिलती है।
War 2 Advance Booking
दूसरी तरफ, ‘वॉर 2’ की अमेरिका में एडवांस बुकिंग महज 1.48 करोड़ रुपये (170 हजार डॉलर) तक ही पहुंच पाई है, जो ‘कुली’ की तुलना में बेहद कम है। इन आकड़ों से साफ़ नजर आ रहा है कि फिलहाल इंटरनेशनल लेवल पर दर्शकों का रुझान ‘कुली’ की तरफ ज्यादा है।