Param Sundari BOX Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। ऐसे में अब पहले वीकेंड पर इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Param Sundari BOX Office Collection: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अदाकारी वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को वीकएंड पर दर्शकों का प्यार मिला है। ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। लेकिन अगर आप इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं तो थोड़ा सब्र और करना पड़ सकता है। क्योंकि अगर फिल्म की थिएटर्स में परफॉर्मेंस अच्छी रही तो मेकर्स इसकी ओटीटी रिलीज को पुश कर सकते हैं।
परम सुंदरी की पहले वीकेंड की कमाई
फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को वीकएंड पर दर्शकों का प्यार मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। सैकनिल्क की मानें तो शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 10.45 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘परम सुंदरी’ ने अब तक 26.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
View this post on Instagram
किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?
ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई है, लेकिन माना यह जा रहा है कि दर्शक अक्टूबर से इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकेंगे। यानि लगभग एक महीने के बाद फिल्म कभी भी ओटीटी पर आ सकती है।
View this post on Instagram
बहरहाल, अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ के बारे में बात की जाए तो तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परम और सुंदरी की लव स्टोरी की कहानी को दिखाया गया है। सिद्धार्थ और जान्हवी की ये पहली फिल्म है, जो कि रोमांटिक ड्रामा मूवी है। इससे पहले सिद्धार्थ को राशि खन्ना के साथ मूवी ‘योद्धा’ में देखा गया था।