Pankaj Tripathi की फैन है TMC की ये सांसद, एक्टर को बताती है अपना ‘क्रश’

Mahua Moitra Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी उन अभिनेताओं में से हैं, जिनकी एक्टिंग  का हर कोई दीवाना है। अभिनय के हर जॉनर में अपना लोहा मनवाया है। इस बीच एक TMC सांसद ने खुलासा किया है पंकज त्रिपाठी उनके भी पसंदीदा हैं।

Mahua Moitra Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर को उनके हर किरदार में पसंद किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी फीमेल फैन लिस्ट में एक नाम पॉलिटिशियन महुआ मोइत्रा का भी है। संसद भवन में अपनी बेबाक स्पीच के लिए मशहूर महुआ असल जिंदगी में पंकज त्रिपाठी को अपना क्रश मानती हैं। हाल में उन्होंने बताया कि वो एक्टर की इतनी बड़ी फैन हैं कि उनके लिए एक नोट तक लिखकर भेजा था। उस नोट में उन्होंने एक्टर के साथ कॉफी पर मिलने की बात कही थी।

महुआ का पंकज त्रिपाठी पर क्रश है
इंडिया टुडे से बात करते हुए महुआ ने बॉलीवुड की अपनी पसंदीदा फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने कहा ‘मैंने मुन्ना भाई सीरीज देखी है। इसे मैं दोबारा देखना चाहूंगी। मैंने विक्की डोनर देखी है और ये फिल्म मुझे बहुत पसंद आई। मैं पंकज त्रिपाठी से प्यार करती हूं। मैंने मिर्जापुर सीरीज देखी है। मैंने उन्हें एक खत भी लिखा था, इसका उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया, लेकिन हां मैंने उन्हें एक खत लिखा था। वह मेरे क्रश हैं। मेरे ख्याल से वह सबसे कूल अभिनेता हैं। मुझे उनकी नकारात्मक भूमिकाएं भी अच्छी लगती हैं। मुझे वह मिर्जापुर में पसंद आए और गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी।’

एक पत्रकार के जरिए महुआ ने नोट पंकज त्रिपाठी तक पहुंचाया था। हालांकि, दोनों की मुलाकात कभी नहीं हुई है। लेकिन महुआ ने ये भी बताया कि वो पंकज त्रिपाठी की इतनी बड़ी फैन हैं कि उन्होंने अपने साथी MP और एक्टर रवि किशन से बातचीत कर एक्टर से फोन पर बात की।