Ek Chatur Naar Trailer: ब्लैकमेल, बवाल और बुलेट्स… दिव्या खोसला के जाल में नील

Ek Chatur Naar Trailer Release: दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर साझा किया गया है।

Ek Chatur Naar Trailer Release: दिव्य खोसला और नील नितिन मुकेश की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत बेहद सादगी भरे लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाले शब्दों के साथ होती है। दिव्या खोसला की आवाज सुनाई देती है, “हर शहर में दो तरह की बस्ती होती है, एक नदी किनारे वाली और एक नाले किनारे वाली। नदी किनारे वालों को तो कई मौके मिलते हैं, लेकिन नाले किनारे वाला जो मिले, उसी को मौका बना लेता है।”  इस ट्रेलर में नील और दिव्या के बीच चालाकी का खेल देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया है।

ब्लैकमेल, बवाल और बुलेट्स…

ट्रेलर में दिव्या का अलग-अलग रूप देखने को मिलता है। कभी वह एक घर में कामवाली बनकर झाड़ू-पोंछा करती दिखती हैं, तो कभी किसी रेस्टोरेंट में वेटर बनकर लोगों को ड्रिंक सर्व करती हैं। इन सभी सीन्स के बीच दिव्या की आवाज लगातार बैकग्राउंड में चलती रहती है, जिसमें वह कहती हैं, “हम अपने बारे में क्या बताएं, हम कंगाली की टॉप पर हैं, न कोई पक्की नौकरी, न ढंग का काम… ऊपर से कर्ज वसूलने वालों की टोली अलग।”

दिव्या खोसला के जाल में फंसे नील

जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी में ट्विस्ट आता है। इस बीच नील नितिन मुकेश की एंट्री होती है, जो एक रईस और स्टाइलिश बिजनेसमैन ‘अभिषेक वर्मा’ का किरदार निभा रहे हैं। वह एक कंसल्टेंट फंड के डायरेक्टर हैं और एक गलती की वजह से उनकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है। दिव्या के दोस्त की गलती से उनके फोन में अभिषेक वर्मा का एक प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड हो जाता है, जिसे बाद में दिव्या अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की ठान लेती हैं।

12 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

दिव्या ब्लैकमेल करती है और इस वीडियो के बदले 2 करोड़ रुपये की मांग करती है। अभिषेक, जो खुद को सबसे चालाक समझता है, पुलिस की मदद लेने का फैसला करता है। फिर शुरू होता है असली खेल चालबाजियों का, दिमागी चालों का और आमने-सामने की टक्कर का। ट्रेलर में कई सस्पेंस और एक्शन भरे पल भी दिखाए गए हैं, जैसे कि एक ऑटो एक्सीडेंट और बुलेट्स चलना। यह सिर्फ ब्लैकमेलिंग की कहानी नहीं, बल्कि दो चालाक दिमागों के टकराव की जंग है।

ये भी पढ़े-

Ekta Kapoor को मिली Ragini MMS 3 की हीरोइन, हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइजी में बोल्डनेस का तड़का…

ट्रेलर के आखिर में एक डायलॉग आता है, जिसमें दिव्या मुस्कुराते हुए कहती हैं, “अब नाले किनारे वालों से लड़ोगे तो बुशर्ट में तो दाग आएगा ही ना…” ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर कॉमेडी, थ्रिल और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण है। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े-

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना ‘बदली सी हवा’ रिलीज, धमाकेदार बीट्स…