Param Sundari Trailer: सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर रिलीज, केमिस्ट्री देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Param Sundari Trailer: बॉलीवुड की आने वाली फिल्मों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म भी है, जिसका नाम परम सुंदरी है. मंगलवार को इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया।

Param Sundari Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा “परम सुंदरी” (Param Sundari ) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर एक खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में है जो उत्तर-दक्षिण के दो युवाओं की है। इसमें दो अलग कल्चर के लोगों के बीच प्यार, उसमें आने वाली परेशानियों के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ पंजाबी लड़के परम और जान्हवी साउथ इंडियन लड़की सुंदरी की भूमिका में हैं। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, “परम सुंदरी” पुराने जमाने के बॉलीवुड रोमांस का आकर्षण वापस लाने का वादा करती है।

दिल्ली के लड़के और केरल की लड़की की कहानी

ट्रेलर की शुरूआत सिद्धार्थ और जान्हवी के चर्च में बातें करने से होती है। जहां दोनों एक-दूसरे उनके पास्ट के बारे में पूछते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ परम के किरदार में हैं, जो दिल्ली का रहने वाला है। जबकि जान्हवी कपूर के किरदार का नाम सुंदरी है, जो केरल की रहने वाली है। ट्रेलर में केरल की खूबसूरती देखने को मिली है। कुछ एक सीन में सिनेमैटोग्राफी काफी खूबसूरत मालूम पड़ती है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस ट्रेलर में जान्हवी और सिद्धार्थ के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही फिल्म की स्टोरी की भी झलक दिखती है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर में दक्षिण भारत की संस्कृति भी नजर आती हैं. एक्टर संजय कपूर भी अहम किरदार करते हुए नजर आएंगे. फिल्म उत्तर भारतीय और साउथ इंडियन लड़की के बीच प्रेम कहानी को लेकर है. फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है.

ये भी पढ़े-

पहली फिल्म से ही एक्ट्रेस का चला जादू, नबाबों के खानदान से रखती है ताल्लुक …

दिनेश विजान द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी को देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. जब से फिल्म का फर्स्ट लुक आया था तब से ही इनके फैंस उनकी लव केमिस्ट्री को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब दिख रहे हैं.

ये भी पढ़े-

War 2 के प्रमोशन इवेंट में फैन पर भड़के Jr NTR, बोले- 1 सेकेंड नहीं लगेगा…