Ufff Yeh Siyapaa Trailer Out: नुसरत भरूचा की फिल्म उफ्फ ये सियापा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में डार्क कॉमेडी को कॉन्सेप्ट बनाया गया है। इस फिल्म को 5 सिंतबर को रिलीज किया जाएगा।
Ufff Yeh Siyapaa Trailer Out: अभिनेता सोहम शाह और नुसरत भरूचा की नई फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। खास बात ये है कि इस फिल्म में कोई डायलॉग नहीं है, मगर इसमें इमोशन्स, रोमांस, कॉमेडी और थ्रिल सब कुछ है। ‘उफ्फ ये सियापा’ एक शादीशुदा शख्स (सोहम शाह) की कहानी है। उसकी पत्नी (नुसरत भरूचा) उसे छोड़कर चली जाती है क्योंकि उसे लगता है कि उसका पति पड़ोसन से आकर्षित है। इसी बीच पति के घर में एक लाश मिलती है, जिससे फिल्म में नया ट्विस्ट आता है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इसका ट्रेलर देखने में काफी मजेदार लग रहा है। इसे देखकर चार्ली चैपलिन की याद आ जाएगी। ‘उफ्फ ये सियापा’ को 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को जी. अशोक ने डायरेक्ट किया है।
डार्क कॉमेडी को कॉन्सेप्ट
फिल्म के निर्देशक जी. अशोक ने कहा, “उफ्फ ये सियापा मेरा जुनूनी प्रोजेक्ट है। मेरे डांस और कोरियोग्राफी के अनुभव ने मुझे सिर्फ भावों के जरिए कहानी कहने का आत्मविश्वास दिया। मुझे कलाकारों (सोहम, नुसरत, नोरा, ओमकार) पर गर्व है कि उन्होंने अपनी भूमिकाओं को जीवंत कर दिया है। रहमान का संगीत फिल्म की जान है, जो इसकी भावनाओं और उथल-पुथल को बखूबी बयां करता है। मैं लव और अंकुर का इस विजन के लिए आभारी रहूंगा।”
ये भी पढ़े-
Jugnuma: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘जुगनुमा’ का एलान, जानिए कब होगी रिलीज
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान ने कहा कि इस फिल्म के म्यूजिक के लिए उन्होंने काफी प्रयोग किए हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का संगीत बाकी फिल्मों से हटकर होगा। लव फिल्म्स के बैनर तले इसे बनाया गया है। लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। 5 सितंबर 2025 को ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोहम शाह और नुसरत भरूचा पहली बार एक दूसरे के अपोजिट स्क्रीन पर नजर आएंगे।
ये भी पढ़े-
‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
प्रोड्यूसर्स का दावा है कि फिल्म उन्हें पसंद आएगी क्योंकि इसमें जीरो परसेंट डायलॉग है लेकिन 100 फीसदी उथल पुथल भरी जिंदगी दिखती है!
ये भी पढ़े-
Ek Chatur Naar Trailer: ब्लैकमेल, बवाल और बुलेट्स… दिव्या खोसला के जाल में नील