जल्द वजन घटाने के साथ दिल व फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए जरुर खाएं सेब

ये तो सबने सुना ही होगा कि ‘An apple a day keeps the doctor away’ मतलब अगर आप रोज एक सेब खाते हैं तो डॉक्टर के पास जाने की नौबत कम ही आती है, लेकिन सेब खाने के कई और भी फायदे हैं।

जहां इसे खाकर आप अपने फेफड़ों को हेल्दी रख सकते हैं वहीं तेजी से वजन घटाने में भी सेब बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।

1. दिल की करता है हिफाजत

सेब से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। सेब में फाइबर और पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों को खतरा घटाता है। सेब खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है जिससे हृदय रोग होने की संभावनाएं काफी हद तक कम हो जाती है।

2. कैंसर से बचाव व लड़ने में सहायक

सेब में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स तत्वों के अलावा और भी ऐसे कई गुण होते हैं, जो कैंसर को पनपने से रोकते हैं। रोजाना सेब खाने से लंग कैंसर का खतरा भी कम होता है।

3. वजन घटाना है तो सेब खाएं

रोजाना सेब खाने से आंतों में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं। यह पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं और सूजन को रोकते हैं, जिससे मोटापा नहीं हो पाता।

4. फेफड़ों को स्वस्थ रखता है

रिसर्च कहती है सेब फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है। ऐसे लोग जो हफ्ते में पांच सेब खाते हैं उनके फेफड़े बेहतर काम करते हैं। सेब फेफड़ों और सांसों से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटाता है।

5. ब्रेन पावर बढ़ती है

सेब ब्रेन पावर भी बढ़ाता है। सेब में नेचुरल शुगर होती है जो एनर्जी देती है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *